Home / Odisha / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

  • कलिंग स्टेडियम में भव्य योग शिविर के आयोजन पर चर्चा

भुवनेश्वर आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग महोत्सव समिति एवं ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कलिंग स्टेडियम के टेनिस ऑडिटोरियम में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 21 जून को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कलिंग स्टेडियम में एक विशाल योग शिविर आयोजित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयोंब्लॉक मुख्यालयों तथा पंचायत स्तर तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

खेल एवं युवा कार्य विभाग की ओर से अतिरिक्त सचिव सुधाकर नायक तथा धीरज पटनायक ने बैठक में भाग लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता तथा समन्वय के संबंध में जानकारी दी।

योग महोत्सव समिति की ओर से अध्यक्ष आलोक दासउपाध्यक्ष असीम साहानीकार्यकारी सचिव सत्य शोभन मिश्रकोषाध्यक्ष चंदन प्रधानट्रस्टी सरोजकांत महापात्रसदस्य सनत पटनायक एवं प्रणव कुमार रायप्रांत संयोजक प्रेमानंद नाथ एवं अमीय दास सहित प्रफुल्ल प्रधान और ज्योति नायक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की रूपरेखाव्यवस्थाओं तथा इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार साझा किए।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण का प्रभावी माध्यम बताते हुए राज्यभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …