Home / Odisha / रायगड़ा में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन आयोजित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रायगड़ा में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन आयोजित

  •    सौ से अधिक सेविकाओं ने भाग लिया

भुवनेश्वर। रायगड़ा में राष्ट्र सेविका समिति के सेविकाओं द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पथ संचलन में सौ से अधिक सेविकाओं ने भाग लिया।

यह संचलन शहर के गांधी पार्क से प्रारंभ होकर होटल राज जंक्शन तक संपन्न हुआ। संचलन में समिति की सेविकाओं, शिक्षार्थिनियों, अधिकारियों एवं प्रबंधिकाओं ने अनुशासित ढंग से भाग लिया।

 उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति, ओडिशा प्रांत द्वारा आयोजित प्रवेश एवं प्रबोध विशेष वर्ग-2026 का आयोजन रायगड़ा जिला स्थित एमआईटीएस परिसर में किया जा रहा है। 16 मई 2026 से प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण वर्ग 1 जून 2026 की सुबह संपन्न होगा। इस विशेष वर्ग में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई 100 से अधिक शिक्षार्थिनियों भाग ले रहे हैं ।

इसी क्रम में गुरुवार, 29 मई 2026 को रायगड़ा शहर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख नीता देवी, ओडिशा, अंडमान, सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल की क्षेत्र प्रचारिका माननीया लतिका पाढ़ी, ओडिशा प्रांत कार्यवाहिका श्रीमती आरती वैशाख तथा सह-कार्यवाहिका श्रीमती वैजयंती राणा सहित कई प्रांतीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पथ संचलन के दौरान घोष वादन की ताल पर सेविकाओं ने अनुशासन, एकता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने एक समान गणवेश धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया, जिसने नागरिकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

पिछले पंद्रह दिनों के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल, व्यायाम, घोष वादन तथा विभिन्न शस्त्र प्रशिक्षण जैसे दंड, जष्टी और युद्ध कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, संगठन क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना बताया गया।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगड़ा जिला इकाई के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …