Home / Sports / एमपीएल टी20 में पहली बार हिस्सा ले रही उज्जैन फाल्कन्स ने शुरू की तैयारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एमपीएल टी20 में पहली बार हिस्सा ले रही उज्जैन फाल्कन्स ने शुरू की तैयारी

उज्जैन। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 का पहली बार हिस्सा बनने जा रही उज्जैन फाल्कन्स ने खिताब जीतने के लिए जोरशोर से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सीजन जोड़ी गई तीन नई फ्रेंचाइजी में से एक उज्जैन फाल्कन्स युवा ऊर्जा और नई सोच के सामंजस्य के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है।
युवा घरेलू खिलाड़ियों और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उभरते सितारे माधव तिवारी की मौजूदगी वाली इस टीम ने अभ्यास सत्र भी शुरू कर दिए हैं।
टीम की तैयारियों और विजन को लेकर उज्जैन फाल्कन्स के प्रमोटर विनायक कालानी ने एक बयान में कहा कि हम एमपीएल 2026 में उज्जैन फाल्कन्स के उद्घाटन सत्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह एक नई फ्रेंचाइजी है, जिसमें नई ऊर्जा, नई सोच और क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है और पूरे कैंप में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। हमने प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों और मैच विजेताओं से सजी संतुलित टीम तैयार की है। हम एमपीएल 2026 जीतने के इरादे से आए हैं और निश्चित तौर पर नया अध्याय लिखने की ओर अग्रसर हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले माधव तिवारी इस सीजन फाल्कन्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगे, वहीं टीम के मुख्य कोच पूर्व मध्य प्रदेश क्रिकेटर सुनील ढोलपुरे होंगे, जो राज्य के क्रिकेट ढांचे की गहरी समझ रखते हैं। उज्जैन फाल्कन्स अपने एमपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 3 जून को ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में ग्वालियर चीताज के खिलाफ करेगी।

फाल्कन्स टीम:
माधव तिवारी, आर्यन पांडेय, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह, मासूम रजा कैफ, ओजस्वा यादव, गजेंद्र गोस्वामी, आयुष मंकर, अंकुर सिंह चौहान, ऋषि मिगलानी, हर्षवर्धन हार्डिया, नवीन नागले, विशेष मुद्गल, दर्शन।

साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …