Home / Sports / एमपीएल 2026 के लिए उज्जैन फाल्कन्स ने घोषित की टीम, माधव तिवारी पर रहेंगी निगाहें
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एमपीएल 2026 के लिए उज्जैन फाल्कन्स ने घोषित की टीम, माधव तिवारी पर रहेंगी निगाहें

उज्जैन। उज्जैन फाल्कन्स ने आगामी मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी पर सभी की निगाहें होंगी।
उज्जैन फाल्कन्स अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ग्वालियर चीता के खिलाफ करेगी। पुरुष वर्ग के टूर्नामेंट का यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले माधव तिवारी ने हाल के समय में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर माधव ने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी, निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा।
उज्जैन फाल्कन्स के प्रमोटर विनायक कालानी ने टीम को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, “हम एमपीएल 2026 के लिए बनाई गई टीम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। माधव तिवारी ने हाल में बड़े स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है और हमें विश्वास है कि वह इस सीजन टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। हमारा लक्ष्य निडर क्रिकेट खेलना और प्रशंसकों को पूरे टूर्नामेंट में उत्साहित रखना है।”
टीम में आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह और हर्षवर्धन हार्डिया जैसे प्रतिभाशाली घरेलू खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे टीम में युवा जोश और अनुभव का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा।
उज्जैन फाल्कन्स के मुख्य कोच पूर्व मध्य प्रदेश क्रिकेटर सुनील धोलपुरे होंगे। उन्होंने अपने करियर में 17 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं।
उज्जैन फाल्कन्स टीम:
माधव तिवारी, आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह, मासूम रजा कैफ, ओजस्वा यादव, गजेंद्र गोस्वामी, आयुष मंकर, अंकुर सिंह चौहान, ऋषि मिगलानी, हर्षवर्धन हार्डिया, नवीन नागले, विशेष मुद्गल और दर्शन राठौर।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …