Home / BUSINESS / बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 232 अंक उछला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 232 अंक उछला

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और दिग्गज बैंकों के शेयरों में खरीदारी के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में 232 अंक की तेजी रहा, जबकि निफ्टी 65 अंक चढ़ गया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 231.99 अंक यानी 0.31 फीसदी की उछाल के साथ 75,415.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 627.61 अंक तक की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक (एनएसई) का निफ्टी 64.60 अंक यानी 0.27 फीसदी बढ़कर 23,719.30 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। सन फार्मा, आईटीसी लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.3 फीसदी की बढ़त के साथ 104.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशिया के अन्य शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए हैं। यूरोपीय बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 4.30 अंकों यानी 0.018 फीसदी की गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ था
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …