Home / Odisha / सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

  •     शिशु विद्या मंदिर के सभी छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की

भुवनेश्वर। विद्या भारती एवं शिक्षा विकास समिति, ओडिशा के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के छात्रों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसी उपलब्धि के लिए मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह भुवनेश्वर स्थित खनिज एवं प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के विद्यालय एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के अध्यक्ष श्रीकांत तराई, मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती क्षेत्रीय संगठन के महासचिव देशराज शर्मा तथा अध्यक्ष के रूप में शिक्षा विकास समिति, ओडिशा के अध्यक्ष डॉ किशोरचंद्र महंती मौजूद रहे।

समारोह में 588 अंक प्राप्त कर ओडिशा के संयुक्त टॉपर बने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बारीपदा (मयूरभंज) के छात्र पार्थसारथी महंता तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सुर (बालेश्वर) के छात्र अनिकेत पात्र सहित अन्य मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि शिशु विद्या मंदिर के सभी छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका “कृतित्व वर्णिका” का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विकास समिति, ओडिशा के सचिव डॉ. सरोज कुमार हाती ने अतिथि परिचय प्रस्तुत किया, संगठन सचिव तारा दास सरकार ने स्वागत भाषण दिया। प्रांतीय परीक्षा संयोजक मनोज कुमार दास ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि पूर्व संभाग सचिव पंकज कुमार कर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …