Home / Odisha / ऑर्ट ऑफ गिविंग का 13वां संस्करण मना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ऑर्ट ऑफ गिविंग का 13वां संस्करण मना

  •     अन्तर्राष्ट्रीय ऑर्ट ऑफ गिविंग दिवस के रुप में 190 देशों और छह महाद्वीपों में हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

भुवनेश्वर। स्थानीय मेफेयर कंवेंशन में रविवार को कीट-कीस-कीम्स के संस्थापक तथा पूर्व सांसद राज्यसभा और लोकसभा प्रोफेसर अच्युत सामंत का वास्तविक जीवन दर्शनःऑर्ट ऑफ गिविंग का 13वां दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में जाजपुर लोकसभा सांसद रवींद्र नारायण बेहरा तथा सम्मानित अतिथि के रुप में बाबा रामनारायण दास जी महाराज, भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस, तिब्बती बौद्ध गुरु गेट्रुल जिग्मे रीनपोचे तथा निकिता पोड़वाल आदि मंचासीन थे।

परम्परागत दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रोफेसर अच्युत सामंत ने मुख्य अतिथि तथा सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ,शॉल तथा स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

प्रोफेसर सामंत ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि देने की कला स्वतः उनको बाल्याकाल के घोर आर्थिक संकटों ने दिया, जिसकी शुरुआत उन्होंने 17 मई,2013 को किया। आज वही ऑर्ट ऑफ गिविंग दिवस एक सामाजिक आंदोलन बनकर तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्वरुप पाकर उनके लाखों अनुयायियों और शुभचिंतकों के द्वारा दुनिया भर के लगभग 50,000 स्थानों पर इस वर्ष मनाया गया। इसमें एफआईवीबी के सभी 222 सदस्य देश, भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश, देश के प्रत्येक शहर और कस्बे तथा ओडिशा के सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक और पंचायत आदि शामिल रहे।

ओडिशा में ही यह दिवस 20,000 स्थानों पर मना

गौरतलब है कि केवल ओडिशा में ही यह दिवस 20,000 स्थानों पर मनाया गया।13वें अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर इस आंदोलन से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 2.5 करोड़ लोग जुड़े, जिनमें प्रोफेसर अच्युत सामंत के अनुयायी, शुभचिंतक और समर्थक आदि शामिल थे।

पिछले एक सप्ताह से दुनिया भर और भारत के विभिन्न शहरों में आर्ट ऑफ गिविंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग डे एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है।

खुशियां साझा करने से स्वयं का भी विकास और प्रगति

इस वर्ष की थीम “शेयर टू शाइन” थी, जिसका अर्थ है कि दूसरों के साथ खुशियां साझा करने से स्वयं का भी विकास और प्रगति होती है। इस वर्ष के आयोजन के तहत ओडिशा के 3,000 से अधिक स्थानों पर वॉलीबॉल और नेट वितरित किए गए। खेलों के विकास तथा युवाओं में सौहार्द और मित्रता को बढ़ावा देने के लिए अच्युत सामंत की प्रेरणा से इस वर्ष 9,100 वॉलीबॉल वितरित किए गए।

डॉ सामंत ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ की अवधारणा के कारण हूं। इस आंदोलन के माध्यम से मुझे लोगों का स्नेह, प्रेम और अपनापन मिला है।

थीम सॉन्ग भी जारी किया गया

भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध हिंदी पार्श्व गायक शान द्वारा गाया गया आर्ट ऑफ गिविंग थीम सॉन्ग भी जारी किया गया। साथ ही साथ प्रोफेसर अच्युत सामंत की पुस्तक ऑर्ट ऑफ गिविंग का अंग्रेजी तथा हिन्दी संस्करण भी लोकार्पित हुआ, जिसका हिन्दी अनुवाद ओड़िशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर चक्रधरत्रिपाठी ने किया है। इस अवसर पर ऑर्ट ऑफ गिविंग त्रैमासिक पत्रिका भी लोकार्पित हुई।

ऑर्ट ऑफ गिविंग हीरो अवार्ड से तीन सम्मानित

विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रतिष्ठित ऑर्ट ऑफ गिविंग हीरो अवार्ड से सम्मानित हुए प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर विद्युत दास, रोटेरियन अजय अग्रवाल तथा कीट के प्रोफेसर कुमार देवदत्त। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक लाख की नकद राशि दी गई।

इस कार्यक्रम में कीट और कीस के कुलपति प्रो सरनजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रोफेसर सामंत के लगभग एक हजार शुभचिंतक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुनमुन दास ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …