Home / Odisha / उपमुख्यमंत्री ने निमापड़ा पथ उत्सव में की शिरकत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उपमुख्यमंत्री ने निमापड़ा पथ उत्सव में की शिरकत

भुवनेश्वर। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने रविवार को निमापड़ा में आयोजित ‘निमापड़ा पथ उत्सव 2026’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एकांकी, सड़क नाटक, पाला और दासकाठिया के माध्यम से दिए गए जनजागरूकता संदेशों का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, घोड़ा नृत्य और संकीर्तन जैसी पारंपरिक लोककलाओं ने ओड़िया अस्मिता का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले निमापड़ा के लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने ‘उत्कर्ष निमापड़ा 2.0’ के जर्सी, कैप, मेडल और शुभंकर ‘उत्कर्ष घोड़ा’ का भी अनावरण किया। साथ ही ‘उत्कर्ष निमापड़ा 2.0’ के कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की गई।

आगामी दिनों में निमापड़ा और गोप में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा खेल, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ महाविद्यालय स्तर पर ‘विकास पर बहस’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …