भुवनेश्वर। स्वीडन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर मुख्यंमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें बधाई दी है । उन्होंने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि जब भारत आगे बढ़ता है, तो पूरी दुनिया उसका सम्मान करती है। स्वीडन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक मंच पर भारत की निरंतर बढ़ती प्रतिष्ठा तथा भारत-स्वीडन के मजबूत होते मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
