-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित शिविर में दिखाई गई संगठन की विचारधारा और विकास यात्रा
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भुवनेश्वर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर के दौरान एक प्रेरणादायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस प्रदर्शनी में संगठन की वैचारिक यात्रा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा ओडिशा में पिछले दो वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकारी प्रयासों को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा संगठन की विचारधारा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
भाजपा नेताओं के अनुसार, इस प्रकार के प्रशिक्षण और प्रदर्शनी कार्यक्रमों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
