-
नागरिक सम्मान समारोह में किया आमंत्रित
भुवनेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने मंत्री को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उन्हें आगामी ‘नागरिक सम्मान समारोह’ में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह कार्यक्रम परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो 28 से 31 तारीख तक भुवनेश्वर में प्रस्तावित है। नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन 28 तारीख को किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अपांशु शेखर सिल, सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री बैलोचन साहू और राकेश पाढ़ी भी शामिल थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
