Home / Odisha / ओडिशा में अब पाइप से मिलेगी गैस
usha padhee

ओडिशा में अब पाइप से मिलेगी गैस

  • ओडिशा सरकार ने जारी की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति-2026

  • पाइप्ड नेचुरल गैस और गैस नेटवर्क विस्तार को मिलेगा बढ़ावा

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) आधारभूत संरचना के विकास और विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओडिशा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति-2026 अधिसूचित कर दी है।

आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से 28 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नीति आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस

नई नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस नेटवर्क का विस्तार करना और सिटी गैस वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। सरकार का मानना है कि इससे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू, व्यावसायिक तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर गैस आपूर्ति सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नीति के माध्यम से राज्य में आधुनिक गैस अवसंरचना विकसित करने, निवेश आकर्षित करने और ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उषा पाढ़ी ने जारी की अधिसूचना

यह अधिसूचना आवास एवं शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव उषा पाढ़ी द्वारा राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है। सरकार का मानना है कि नई सीजीडी नीति लागू होने से ओडिशा में स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा शहरी विकास के साथ ऊर्जा वितरण प्रणाली को भी आधुनिक स्वरूप मिलेगा।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …