Home / BUSINESS / अगले सप्ताह होगी तीन कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, दो कंपनियोें के शेयर होंगे लिस्ट
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अगले सप्ताह होगी तीन कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, दो कंपनियोें के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी 04 मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में पिछले सप्ताह की तुलना में कुछ अधिक हलचल होती हुई नजर आने वाली है। इस सप्ताह तीन कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं, जबकि एक आईपीओ एक रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का है। इन तीन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह खुले एक आईपीओ में भी इस सप्ताह निवेशक बोली लगा सकेंगे। ये आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह दो कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं।
इस सप्ताह के पहले दिन 04 मई को वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का 41.69 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 06 मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये से लेकर 98 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 मई को अलॉटमेंट फाइनल किया जाएगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।
इसके अगले दिन 05 मई को रिकोड स्टूडियोज का 44.56 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 07 मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 150 रुपये से लेकर 158 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 मई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।
05 मई को ही बागमाने प्राइम ऑफिस आरईआईटी का 3,405 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी सात मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में 2,390 करोड़ रुपये के 23.90 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 10.15 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जाएंगे। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 मई को अलॉटमेंट फाइनल किया जाएगा। ट्रस्ट के शेयरों की लिस्टिंग 15 मई को बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 30 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी के 925.92 करोड़ रुपये के आईपीओ में मंगलवार यानी 05 मई तक बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 162 रुपये से लेकर 171 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 87 शेयर का है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 08 मई को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 25 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 05 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफार्म पर अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज की लिस्टिंग हो सकती है। इसी तरह 08 मई को ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …