Home / BUSINESS / एबीबी इंडिया के एक शेयर पर मिलेगा 29.59 रुपये का डिविडेंड, 2 मई है रिकॉर्ड डेट
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एबीबी इंडिया के एक शेयर पर मिलेगा 29.59 रुपये का डिविडेंड, 2 मई है रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली। एबीबी इंडिया ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर होल्डर्स को 29.59 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट दो मई तय की गई है। मतलब दो मई तक जिन लोगों के नाम शेयरों के नाम लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी के पास या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे लोग ही डिविडेंड के हकदार होंगे।
इससे पहले कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2025 के लिए 9.77 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। एबीबी इंडिया अपने इंटरनल फाइनेंशियल ऑपरेशन के लिए वित्त वर्ष के रूप में अप्रैल से मार्च के कैलेंडर की जगह जनवरी से दिसंबर के कैलेंडर को फॉलो करती है। हालांकि, एक्सटर्नल फाइनेंशियल ऑपरेशन के लिए सामान्य तौर पर मान्य अप्रैल-मार्च के वित्त वर्ष का ही प्रयोग होता है।
एक मई को शेयर बाजार में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण रिकॉर्ड डेट दो मई के ठीक पहले वाले कारोबारी दिन 30 अप्रैल को कंपनी का शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। अब एबीबी इंडिया की नौ मई को होने वाली सालाना आम बैठक (एजीएम) में डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू दो रुपये है।
शेयर होल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान होने के बावजूद आज एबीबी इंडिया के शेयर सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 6,880 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयर के मार्केट परफॉर्मेंस की बात करें तो ये शेयर पिछले दो सप्ताह में 12 प्रतिशत, पिछले तीन महीने में 40 प्रतिशत और पिछले तीन साल में 112 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये है। दिसंबर, 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
अक्टूबर से दिसंबर, 2025 की तिमाही में एबीबी इंडिया का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3,557 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 432.85 करोड़ रुपये रहा। अगर कैलेंडर ईयर 2025 की बात करें तो पूरे साल के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 13,202.73 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,668.26 करोड़ रुपये रहा। कंपनी जनवरी से मार्च, 2026 तिमाही के नतीजे आठ मई को बोर्ड मीटिंग के बाद जारी करने वाली है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …