Home / Odisha / रामलीला में करंट लगने से बालक की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रामलीला में करंट लगने से बालक की मौत

  •     शव को ढोने के लिए पिकअप वाहन का सहारा

  •     पुरी में व्यवस्था पर उठे सवाल

पुरी। जिले में रामलीला के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां करंट लगने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद शव को ले जाने के लिए उचित व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुभम प्रधान कक्षा आठ का छात्र था और कृष्णप्रसाद क्षेत्र के परला गांव का निवासी था। वह पास के भवानीपुर गांव में पारंपरिक रामलीला देखने गया था।

रामलीला के दौरान हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को देखकर सुभम घबड़ा गया और दौड़ने लगा। बताया जा रहा है कि कलाकार ने मजाक में उसका पीछा किया, जिससे वह भागते हुए पास में लगे बिजली के ट्रांस्फार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव ले जाने में लापरवाही से बढ़ा आक्रोश

हादसे के बाद स्थिति और संवेदनशील तब हो गई, जब शव को अस्पताल ले जाने के लिए न तो एम्बुलेंस उपलब्ध थी और न ही महाप्रयाण वाहन। मजबूरी में शव को एक मालवाहक वाहन पिकअप में रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

आपातकालीन सेवाओं पर उठे सवाल

इस घटना ने कृष्णप्रसाद क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं की स्थिति को उजागर कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सा और परिवहन सुविधा उपलब्ध होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …