Home / Odisha / प्रधान ने गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधान ने गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सिख धर्म के पंचम गुरु गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन केवल आध्यात्मिक महानता का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, साहस और अटूट आस्था का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और कठोर यातनाओं के बावजूद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और धर्म, संस्कृति तथा मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मंत्री ने आगे कहा कि गुरु साहिब का जीवन हमें सत्य, धैर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने तथा मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …