Home / Odisha / गोदावरीश मिश्र मॉडल प्राथमिक स्कूलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
cm mohan (13)

गोदावरीश मिश्र मॉडल प्राथमिक स्कूलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

  • सीएम ने अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का निर्देश दिया

  • आधुनिक परिसर, खेल मैदान और बहुउद्देश्यीय हॉल के साथ विश्वस्तरीय स्कूल तैयार करने पर जोर

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय परियोजना के ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्कूल परिसर के लिए भूमि चयन, भवन की वास्तु-डिजाइन, समर्पित खेल मैदान का विकास, और बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में इन स्कूलों के लिए जहां भी आवश्यकता होगी, अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि परिसर विशाल, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और इसके लिए स्कूलों में पर्याप्त स्थान तथा आधुनिक अवसंरचना उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव अनु गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव शास्वत मिश्र, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव संजीव मिश्र, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव डॉ एन तिरूमला नायक, मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त सचिव अनुपम साहा और ओएसईपीए की निदेशक अनन्या दास उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …