Home / Odisha / ओडिशा में सभी चुनाव जीतेगी भाजपा : तोमर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में सभी चुनाव जीतेगी भाजपा : तोमर

  •     पीएम मोदी के 12 साल के नेतृत्व को बताया भाजपा की सफलता का आधार

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने दावा किया कि राज्य में होने वाले सभी आगामी चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

भुवनेश्वर स्थित भाजपा राज्य कार्यालय में पार्टी के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर तोमर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में ओडिशा में पार्टी और मजबूत होगी।

तोमर ने कहा कि भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं और कर्मठ कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। स्थापना दिवस पर मैं सभी को बधाई देता हूं। पार्टी यहां तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहुंची है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे और आगे बढ़ाया है। भाजपा सभी चुनाव जीत रही है और आगे भी जीतती रहेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार सुचारु रूप से कार्य कर रही है और हाल ही में राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। तोमर ने विश्वास जताया कि आगे आने वाले सभी चुनावों में भी भाजपा को जीत मिलेगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, पूर्व राज्य अध्यक्ष समीर मोहंती, बिंबाधर कुआँर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा का झंडा फहराया गया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …