Home / Odisha / ओडिशा में सुभद्रा योजना 2026 के लिए पंजीकरण शुरू
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में सुभद्रा योजना 2026 के लिए पंजीकरण शुरू

  •     पात्र महिलाओं को मिला एक और मौका

  •     30 अप्रैल तक चलेगा आवेदन

  •     गलत जानकारी या दस्तावेज की त्रुटि पर आवेदन होगा रद्द

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना 2026 के लिए नए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी है। राज्य की इस प्रमुख महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत पात्र महिलाओं को राहत और मदद प्रदान की जाती है। पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय निर्देशों का पालन न करने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है।

इस योजना के तहत केवल वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो ओडिशा की निवासी हों, पहली बार आवेदन कर रही हों और जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो। पहले आवेदन कर चुकी महिलाएं दोबारा पंजीकरण नहीं कर सकतीं।

आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से पूरा किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), आम सेवा केंद्र (एएसके), आंगनबाड़ी केंद्र और सीडीपीओ कार्यालयों पर फॉर्म उपलब्ध हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदिका को नाम, आधार संख्या, पता, बैंक विवरण जैसी जानकारी सावधानी से दर्ज करनी होती है। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और पता प्रमाण जैसे दस्तावेज जमा करने के बाद आधार-लिंक मोबाइल नंबर से ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन जमा करने के बाद सिस्टम एक रेफरेंस आईडी प्रदान करेगा, जिससे स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

सरकार ने आवेदन खारिज होने से बचने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। आधार और बैंक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है और सभी दस्तावेज़ सही एवं स्पष्ट होने चाहिए। अधूरी या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन स्वतः अस्वीकृत हो जाएगा। प्रत्येक आवेदन की जांच के बाद ही स्वीकृति दी जाएगी।

राज्य सरकार ने बताया कि सुभद्रा योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने सीधे लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से 1.02 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की थी।

अब 2026 के लिए पंजीकरण शुरू होने के साथ ही ओडिशा की पात्र महिलाओं के पास योजना का लाभ उठाने का बड़ा अवसर है। समय पर आवेदन, सही विवरण और पूर्ण दस्तावेज ही स्वीकृति सुनिश्चित कर सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …