Home / Sports / भारतीय टीम का जुलाई में होगा जिम्बाब्वे दौरा, खेलेगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय टीम का जुलाई में होगा जिम्बाब्वे दौरा, खेलेगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज

नई दिल्ली।भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला के सभी मुकाबले हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किए जाएंगे। श्रृंखला की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और चार दिनों के भीतर तीनों मैच संपन्न होंगे।
भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बीच टीम प्रबंधन को नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर मिल सकता है। इससे टीम संयोजन में बदलाव और नए चेहरों को परखने की संभावना भी रहेगी। भारत ने आखिरी बार वर्ष 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली गई थी।

श्रृंखला का कार्यक्रम

1. पहला टी-20 मैच — 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे

2. दूसरा टी-20 मैच — 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे

3. तीसरा टी-20 मैच — 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे

इस दौरे के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी, जहां तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …