Home / BUSINESS / उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए। सेंसेक्स में 50 अंकों, जबकि निफ्टी में 58 अंकों की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 731.99 अंक चढ़कर 82,957.91 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23 फीसदी चढ़कर 25,482.50 के स्तर पर बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.061 फीसदी उछलकर 82,276.07 के स्तर पर बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर गिरावट में रहे।
एशिया के अन्य शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ ही यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र के दौरान सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी गिरकर 70.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इसके अलावा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 90.95 (अस्थायी) पर स्थिर रहा।
एक दिन पहले मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 फीसदी टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 228.35 अंक यानी 1.12 फीसदी लुढक़कर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …