Home / Odisha / कंधमाल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कंधमाल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

  •     करड़ा जंगल में डेढ़ घंटे चली गोलीबारी

  •     माओवादी पक्ष को भारी नुकसान होने की खबर

  •     कई माओवादियों के मारे जाने तथा कई अन्य के घायल होने की सूचना

  •     खुफिया सूचना पर चलाया गया अभियान

कंधमाल। कंधमाल जिले के करड़ा वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नड़ाबाड़ी गांव के निकट यह गोलीबारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली। घटना में माओवादी पक्ष को भारी नुकसान होने की खबर है, हालांकि आधिकारिक रूप से संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में करीब 30 माओवादी सक्रिय हैं। इसी इनपुट के आधार पर विशेष अभियान दल ने जंगल में सर्च और कॉम्बिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम और माओवादियों के बीच आमने-सामने से गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की विशेष सूचना मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई थी। समाचार लिखे जाने तक जंगल में तलाशी अभियान जारी था।

अभियान के दौरान कई माओवादियों के मारे जाने तथा कई अन्य के घायल होने की सूचना है। लंबे समय तक चली मुठभेड़ के बाद शेष माओवादियों के जंगल का फायदा उठाकर भागने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षाबल क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मार्च 2026 तक देश को माओवादी गतिविधियों से मुक्त करने के लक्ष्य के तहत ऐसे अभियान तेज किए गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …