Home / Odisha / छात्र ट्रैक्टर पर लदकर जा रहे हैं परीक्षा देने
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

छात्र ट्रैक्टर पर लदकर जा रहे हैं परीक्षा देने

  •     कंधमाल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल

  •     वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

कंधमाल। कंधमाल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा के छात्रों को मैट्रिक परीक्षा केंद्र तक ट्रैक्टर में बैठाकर ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद छात्र सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, के नुआगांव क्षेत्र स्थित पीएम श्री हाई स्कूल के छात्र ट्रैक्टर से यात्रा कर कुडुटुली हाई स्कूल पहुंचे, जिसे उनका परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वीडियो में छात्र खुले ट्रैक्टर पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

बिना शिक्षक की यात्रा, प्रशासन पर उठे सवाल

विवाद को और गंभीर बना दिया इस बात ने कि छात्रों के साथ कोई मार्गदर्शक शिक्षक या विद्यालय कर्मी मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि छात्र बिना किसी निगरानी के स्वयं ही परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है और इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही करार दिया है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर छात्रों की सुरक्षा से समझौता करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह घटना न केवल प्रशासनिक तैयारी पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी परिवहन और छात्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …