Home / BUSINESS / हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 174 अंक उछला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 174 अंक उछला

नई दिल्‍ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 174 अंक के लाभ में रहा, जबकि निफ्टी 42 अंक मजबूत हुआ। बैंक, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से शेयर बाजार बढ़त में रहा।
बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी उछलकर 83,450.96 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स ऊंचे में 83,598 अंक तक गया तथा नीचे में 82,987.43 अंक तक आया। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,725.40 के स्‍तर पर बंद हुआ।
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शामिल आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे है। वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल, टाटा स्टील, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।
एशिया के अन्य शेयर बाजारों में शामिल जापान का निक्की नुकसान में रहा, जबकि चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। इसके अलावा यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 फीसदी टूटकर 68.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
उल्‍लेखनीय है कि सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 650.39 अंक बढ़कर 83,277.15 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 211.65 अंक बढ़कर 25,682.75 पर बंद हुआ था।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …