Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आज से

ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आज से

  •     चाक-चौबंद होगी सुरक्षा, 35 प्लाटून बल तैनात

  •     17 फरवरी से 6 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगा सत्र

  •     यातायात पर भी रहेगा नियंत्रण

भुवनेश्वर। मंगलवार से प्रारंभ हो रहे ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बहुस्तरीय और कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह और भुवनेश्वर डीसीपी जगमोहन मीणा ने परिसर के भीतर और आसपास तैनात बलों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वर्ष 2026 का बजट सत्र 17 फरवरी से 6 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा।

सुरक्षा योजना के तहत कुल 35 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 7 अतिरिक्त डीसीपी, 22 एसीपी, 29 निरीक्षक और 111 उपनिरीक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और स्पेशल टैक्टिकल यूनिट के एक-एक प्लाटून कमांडो, बम निरोधक दस्ता तथा अग्निशमन दल भी मुस्तैद रहेंगे। सत्र के दौरान आम लोगों के लिए 120 बटालियन चौक से रवीन्द्र मंडप और जयदेव भवन तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह तथा भुवनेश्वर डीसीपी जगमोहन मीणा ने परिसर के अंदर और आसपास बलों की तैनाती व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सत्र के दौरान आम लोगों के लिए 120 बटालियन चौक से रवीन्द्र मंडप और जयदेव भवन तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

समीक्षा के दौरान विधानसभा के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर कड़ी निगरानी, बैरिकेडिंग और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के साथ भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिसर में बैरिकेड, सर्विलांस सिस्टम और बल की तैनाती की जांच की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …