दक्षिण दिनाजपुर – दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालू घाट ब्लॉक के तहत माहीनगर इलाका में आज एक बाइक पर तीन युवक सवार पतिराम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के साथ की टक्कर में तीनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके घर माही नगर इलाके में ही है स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम गोपाल और दूसरे का शिवा है तीसरा युवक जिले के दौलतपुर का रहने वाला था जो शिवा और गोपाल का रिश्तेदार था। जिस बाइक पर वह सवार थे वह उनकी नहीं थी। पुलिस ने सौगंध परीक्षण के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन में जुट गई है। मालूम हो कि विगत 19 नवंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासनिक बैठक में जिला पुलिस को सड़क हादसों के कारण आड़े हाथों लिया था लेकिन फिर वहीं सड़क हादसा और 3 परिवार के चिराग बुझ गए।
Check Also
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद
रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
