Home / Odisha / कटक जिला न्यायाधीश न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट जारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक जिला न्यायाधीश न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट जारी

भुवनेश्वर । शुक्रवार को कटक जिला न्यायाधीश न्यायालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। इसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। यह घटना ओडिशा के विभिन्न न्यायालय परिसरों को मिल रही बम धमकी ई-मेल की श्रृंखला का हिस्सा बताई जा रही है।

धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया, जिससे न्यायिक कार्यवाही अस्थायी रूप से बाधित रही। सुरक्षा के मद्देनज़र वकीलों, वादकारियों और न्यायालय कर्मचारियों को परिसर से बाहर जाने का निर्देश दिया गया।

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन एंटी-सैबोटाज जांच की गई, जबकि पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान की निगरानी करते रहे और धमकी की विश्वसनीयता का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसकी स्रोत की पहचान और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि पूरे परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …