Home / Odisha / श्री मंदिर भक्त निवास में बढ़ी पार्किंग शुल्क जारी रहेगी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

श्री मंदिर भक्त निवास में बढ़ी पार्किंग शुल्क जारी रहेगी

  •     श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया

भुवनेश्वर। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने स्पष्ट किया है कि पुरी स्थित श्री मंदिर भक्त निवास में चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क में कोई कटौती नहीं की जाएगी और यह शुल्क 500 रुपये प्रतिदिन यथावत रहेगा। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि भक्त निवास में श्रद्धालुओं को किफायती दरों पर आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु चार पहिया वाहनों से नहीं आते हैं, लेकिन जो श्रद्धालु निजी चार पहिया वाहन लेकर आते हैं, उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन पार्किंग शुल्क देना होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भक्त निवास परिसर में बाहरी वाहनों को पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रद्धालु अपने वाहन अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर 240 रुपये का भुगतान कर पार्क कर सकते हैं।

मुख्य प्रशासक ने कहा कि जो श्रद्धालु भक्त निवास में ठहरना चाहते हैं, वे अपने वाहन वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकते हैं और फिर भी भक्त निवास की आवास सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

अरविंद पाढ़ी ने बताया कि स्थिति के विश्लेषण से यह सामने आया है कि प्रतिदिन केवल पांच से दस वाहन ही भक्त निवास में पार्क किए जाते हैं और वहां ठहरने वाले अधिकांश श्रद्धालु चार पहिया वाहनों से नहीं आते। ऐसे में कमरे का किराया बढ़ाने से सामान्य श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, इसलिए आवास शुल्क बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु चार पहिया वाहन लेकर भक्त निवास आते हैं, वे 500 रुपये का पार्किंग शुल्क वहन करने में सक्षम हैं। हालांकि, यदि वे 250 रुपये की बचत करना चाहते हैं, तो वे अपने वाहन जगन्नाथ बल्लभ पार्किंग कॉम्प्लेक्स (जेबीपीसी) में पार्क कर भक्त निवास में ठहर सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …