Home / Odisha / संबलपुर से इस वर्ष अधिक किसानों ने बेचा धान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संबलपुर से इस वर्ष अधिक किसानों ने बेचा धान

  •  ओडिशा में धान खरीद जोरों पर,

  •     अब तक 49 हजार से अधिक किसानों से 2.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

  •     मात्र 48 घंटे में हुआ भुगतान

भुवनेश्वर। राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में तेजी आ गई है। वर्तमान में बरगढ़, बलांगीर, कलाहांडी, नुआपड़ा, संबलपुर, सोनपुर और सुंदरगढ़ जिलों में धान की खरीद जारी है। जिला स्तरीय धान खरीद समिति के निर्णय के अनुसार अन्य जिलों में चरणबद्ध तरीके से खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक इन जिलों में 49,051 किसानों से कुल 2 लाख 24 हजार 704 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

संबलपुर में किसानों की भागीदारी बढ़ी

इस वर्ष संबलपुर जिले में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक किसानों ने अब तक धान बेचा है। संबलपुर में इस वर्ष 18,891 किसानों से धान की खरीद की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिथि तक 14,896 किसानों से ही धान की खरीद हो पाई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष संबलपुर में धान खरीद 25 नवंबर से शुरू हुई थी, जबकि इस वर्ष यह प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हुई।

अधिक क्षेत्रों को कवर करने से बढ़ी पंजीकरण संख्या

राज्य सरकार ने अधिक से अधिक किसानों को धान खरीद प्रक्रिया से जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। इस वर्ष कृषि क्षेत्र का दायरा बढ़ाए जाने के कारण अधिक किसानों का पंजीकरण हुआ है। न्यूनतम समर्थन मूल्य और इनपुट सहायता के दायरे में वृद्धि से भी किसानों का उत्साह बढ़ा है। राज्य में सभी कृषि भूमि का सैटेलाइट सर्वे पूरा कर लिया गया है।

समय पर टोकन और शिकायत निवारण की व्यवस्था

प्रत्येक पात्र किसान को निर्धारित समय के भीतर टोकन जारी किए जा रहे हैं। यदि किसी किसान को कोई समस्या हो तो वह संबंधित मंडी या जिला प्रशासन में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1967 के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पेमेंट के लिए ई-केवाईसी आधारित भुगतान प्रणाली

सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए आधार से जुड़े ई-केवाईसी आधारित भुगतान प्रणाली अपनाई गई है। पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीद को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …