Home / Odisha / जेसीआई भुवनेश्वर के अध्यक्ष पुनीत मिश्र को अहम जिम्मेदारी

जेसीआई भुवनेश्वर के अध्यक्ष पुनीत मिश्र को अहम जिम्मेदारी

  •  जोन–27 में जोन निदेशक-प्लान ऑफ एक्शन नियुक्त

भुवनेश्वर। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) भुवनेश्वर के वर्तमान अध्यक्ष जेसी पुनीत मिश्र को जोन–27 में जोन निदेशक- प्लान ऑफ एक्शन (पीओए) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन में उनके सतत सक्रिय योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को देखते हुए की गई है।

जेसी पुनीत मिश्र ने जेसीआई भुवनेश्वर में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्ष 2025 में अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व की कमान संभालने वाले पुनीत मिश्र वर्ष 2024 में सचिव तथा वर्ष 2023 में कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

साथ ही, कई प्रमुख कार्यक्रमों में उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाते हुए संगठन को नई दिशा दी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …