Home / Odisha / पीतावास हत्याकांड का और एक मास्टरमाइंड गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीतावास हत्याकांड का और एक मास्टरमाइंड गिरफ्तार

  •     उमा बिसोई ने रची थी हत्या की साजिश

  •     वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटरों से भी स्थापित किया था संपर्क

भुवनेश्वर। वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता पीतावास पंडा की सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ब्रह्मपुर पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड के एक प्रमुख आरोपित और कथित ‘मास्टरमाइंड’ उमा बिसोई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिसोई ने न केवल हत्या की साजिश रची, बल्कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटरों से संपर्क भी स्थापित किया था।

जांच में सामने आया है कि बिसोई ने प्रभावशाली सहयोगियों के निर्देश पर पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाया। उसने भाड़े के हत्यारों से समन्वय किया और हत्या के लिए तय किए गए 50 लाख रुपये के सौदे से जुड़े वित्तीय लेनदेन को भी संभाला।

पुलिस के अनुसार, बिसोई का संपर्क दो सुपारी किलरों कुरुपट्टी भुइयां और चिंटू प्रधान से था, जिन्होंने कथित रूप से 6 अक्टूबर की रात ब्रह्मपुर स्थित उनके आवास के पास पांडा की गोली मारकर हत्या की थी।

पुलिस का कहना है कि बिसोई की गिरफ्तारी से फरार आरोपित कुरुपट्टी भुइयां का सुराग मिलने की संभावना है। इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …