Home / Odisha / पीतावास पंडा हत्याकांड में आया नया मोड़
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीतावास पंडा हत्याकांड में आया नया मोड़

  •     ब्रह्मपुर पुलिस तीन संदिग्धों से कर रही पूछताछ, एक कॉर्पोरेटर भी शामिल

  •     पुलिस सीसीटीवी फुटेज और छापों के जरिए मामले की जांच में जुटी

ब्रह्मपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता पीतावास पंडा की हत्या मामले में ब्रह्मपुर पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक कॉर्पोरेटर भी शामिल है, हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान और सीधे मामले में भूमिका की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पिछले दो दिनों में पुलिस की तीन टीमें खलिकोट, कविसूर्यनगर, पोलसारा और पात्रपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।

जांच में मिली नई सुराग

सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति को ब्रह्मपुर के बाहरी इलाके से, दूसरा खलिकोट से और एक कुख्यात अपराधी को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है।

पुलिस सातवें दिन भी मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पहले ही लगभग 60-70 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

मुख्य आरोपी अभी फरार

अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे जांच पर लगातार नजर बनी हुई है। जनता और वकील समुदाय मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की प्रतीक्षा में है।

भाजपा ने पीतावास पंडा की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की घोषणा की है। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से यह मामला अब भी सुर्खियों में बना हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …