भुवनेश्वर – जाजपुर जिले के व्यासनगर बस अड्डे पर खड़़ी दो बसों में आग लग जाने के कारण दोनों बसें जल गईं। बस के अंदर कोई न होने के कारण किसी के हहातत होने की सूचना नहीं है । रविवार देर रात यह दुर्घटना घटी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुलोचवा व निरुपमा नामक दो बस कटक से आकर व्यासनगर स्थित बस अड्डे पर पहुंची थीं। वहां पर बसों के कर्मचारी व बसों के यात्री नीचे उतर कर होटल में भोजन कर रहे थे । तभी किसी कारण बसों में आग लग गई। बसों के अंदर कोई नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। तत्काल अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पायी। बस अड्डे पर अन्य बसें व यात्री भयभीत हो गये। आग लगने के कारण के संबंध में जानकारी नहीं मिल पायी है। आग आपने आप लगी या फिर किसी ने आग लगायी इस बारे मे भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। व्यासनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
