Home / Odisha / राजस्थान से पधारे खण्डेलवाल समाज का भव्य सम्मान

राजस्थान से पधारे खण्डेलवाल समाज का भव्य सम्मान

  •     राजस्थान के अतिथियों ने आभार जताया

  •     कहा – यह पल हमेशा रहेगा स्मरणीय

पुरी। पुरी में समुद्र तट स्थित एक होटल्स में आयोजित भागवत कथा के दौरान राजस्थान दौसा से पधारे करीब 250 खण्डेलवाल समाज बन्धुओं का कटक-भुवनेश्वर खण्डेलवाल वैश्य समाज ने भव्य सम्मान किया।

समाज की ओर से सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर और स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह ने ओडिशा और राजस्थान के समाजबंधुओं को एक सूत्र में जोड़ दिया।

कार्यक्रम में संयोजक गोपाल खण्डेलवाल, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, सत्यनारायण खण्डेलवाल, मुरारीलाल खण्डेलवाल एवं उमा खण्डेलवाल के साथ अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सलाहकार अक्षय खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता उमेश खण्डेलवाल, वरिष्ठ अरविंद खण्डेलवाल, भुवनेश्वर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष मनीष खण्डेलवाल, समाज सेविका सपना, डॉ विनीत गुप्ता, शिवानी, अनुराधा खण्डेलवाल, सौरव और बरसाना से अजय खण्डेलवाल भी इस सम्मान के साक्षी बने।

राजस्थान से आए सभी समाजबंधुओं ने कटक-भुवनेश्वर समाज के इस स्नेहपूर्ण स्वागत और सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि यह पल हमेशा स्मरणीय रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात ‘अर्णव’ और बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन को पहुंची केंद्रीय टीम

    8 सदस्यीय टीम 4 नवंबर तक करेगी प्रभावित जिलों का दौरा भुवनेश्वर। चक्रवात …