Home / Odisha / ओडिशा में पीएम फसल बीमा योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पीएम फसल बीमा योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

भुवनेश्वर, किसानों को बड़ी राहत देते हुए ओडिशा सरकार ने खरीफ सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह विस्तार ऋणग्राही (लोन लेने वाले) और गैर-ऋणग्राही दोनों प्रकार के किसानों पर लागू होगा।

राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद पाढी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस संबंध में जानकारी दी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब पंजीकरण रविवार और सार्वजनिक अवकाशों पर भी किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। पहले अंतिम तिथि 20 अगस्त तय थी।

सहकारिता विभाग के अनुसार इस विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना के तहत शामिल करना है, ताकि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान से सुरक्षित रह सकें।

पीएमएफबीवाई किसानों को प्रतिकूल मौसम, कीट या बीमारियों से फसल को हुए नुकसान या हानि की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। अधिकारियों ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे इस विस्तारित समय सीमा का लाभ उठाकर इस सीजन में अपनी उपज को सुरक्षित करें।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …