Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर आतंकवादी खतरे के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में , जांच जारी

पुरी श्रीमंदिर आतंकवादी खतरे के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में , जांच जारी

भुवनेश्वर । पुरी पुलिस की  विशेष जांच दल ने पुरी श्रीमंदिर के नजदीक हेरिटेज कॉरिडोर की दीवारों पर धमकी भरा संदेश लिखने वाले संदिग्ध को पहचानकर उसे हिरासत में ले लिया है ।  सिंहद्वार पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति 65 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया है। उसने परिक्रमा प्रकल्प की दीवारों पर संदेश लिखने की अपनी गलती कबूल की है।

पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और पारिवारिक तनाव रहा है, और उसने पहले भी इसी प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दिया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हेरिटेज कॉरिडोर स्थित बुढ़ी माँ ठाकुरानी मंदिर में घटना स्थल का सीन रिक्रियेट  कराया।

जांच प्रक्रिया जारी है और अधिकारियों द्वारा मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …