Home / Odisha / ‘लोकमाता’ देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

‘लोकमाता’ देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ‘लोकमाता‘ देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा,

परम शिवभक्त, महान वीरांगना ‘लोकमाता‘ देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने जीवन में प्रशासनिक कौशल के साथ ही धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए भी अभूतपूर्व कार्य किए। उनके शासनकाल में मालवा व पूरे भारत में शांति और समृद्धि का वातावरण बना। उन्होंने न केवल काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया, बल्कि अन्य धार्मिक स्थलों का भी संरक्षण किया, जो उनकी धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करता है। उनकी दूरदर्शिता और नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …