Home / Odisha / वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के बीच पहुंचे मोहन माझी
CM-01 वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के बीच पहुंचे मोहन माझी

वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के बीच पहुंचे मोहन माझी

  • साथ मिलकर प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना

  • बच्चों को एक महान इंसान बनने की दी सलाह

  • अच्छी पढ़ाई और कड़ी मेहनत करने को कहा

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आज आश्रम के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 124वां संस्करण था। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में बच्चों के साथ इस कार्यक्रम को सुनने के साथ-साथ बच्चों को प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रेरणादायक पक्षों के बारे में समझाया। साथ ही उन्होंने बच्चों को अच्छा पढ़ाई करने, कड़ी मेहनत करने और सफलता के साथ एक बड़ा इंसान बनने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में एक नीम का पौधा भी रोपित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश बेताला और अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …