Home / Odisha / सांसद प्रताप षाड़ंगी ने सौम्यश्री के परिवार को 20 लाख का चेक सौंपा

सांसद प्रताप षाड़ंगी ने सौम्यश्री के परिवार को 20 लाख का चेक सौंपा

बालेश्वर। फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा सौम्यश्री बिसी की आत्मदाह की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने पीड़िता के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से घोषित की गई थी।

बालेश्वर के सांसद प्रताप षाड़ंगी ने परिवार से भेंट कर यह सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही, रेड क्रॉस की ओर से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी गई। बीएड की छात्रा सौम्यश्री ने विभागाध्यक्ष समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में कॉलेज प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठे थे। अब तक समीर साहू और प्राचार्य दिलीप घोष को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है। राज्य अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …