Home / Odisha / जगतसिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच झड़प

जगतसिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच झड़प

  • बंद के दौरान टोका-टाकी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा

  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जगतसिंहपुर। जगतसिंहपुर में कांग्रेस द्वारा आहूत बंद के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ युवकों के बीच तीखी बहस के बाद झड़प हो गई। यह घटना तब हुई जब कुछ युवक अपने निजी काम से बाहर जा रहे थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंद के समर्थन में रोकने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवकों से पूछा कि वे बंद के दौरान बाहर क्यों निकले हैं। इस पर युवकों ने अपने निजी कार्यों का हवाला देते हुए जवाब दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। थोड़ी ही देर में यह बहस धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई।

इस झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे से उलझते देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुलिस की मध्यस्थता के बाद स्थिति पर नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर माहौल को शांत कराया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और क्षेत्र में फिर से सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई।

बंद की प्रवृत्ति पर नाराजगी

हालांकि, इस मामले में कांग्रेस पार्टी या जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने राजनीतिक दलों द्वारा बंद के नाम पर जबरदस्ती थोपने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई है और इसे जनतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …