Home / Odisha / विकसित ओडिशा को लेकर प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की 35 मिनट की चर्चा

विकसित ओडिशा को लेकर प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की 35 मिनट की चर्चा

  •  प्रधानमंत्री से चर्चा फलदायी रही – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी आज अपने दिल्ली दौरे से लौट आए। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका यह दौरा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से था। इसके पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ओडिशा के समग्र विकास पर करीब 35 मिनट तक विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस चर्चा में ओडिशा को अन्य राज्यों की तुलना में कैसे अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए, इस पर गंभीर विचार हुआ। उन्होंने कहा कि “समृद्ध ओडिशा 2036” और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ओडिशा सरकार का विजन डॉक्युमेंट सौंपा। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी संगठन मंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …