Home / Odisha / कोरापुट के इंद्रावती नदी में डूबी नाव

कोरापुट के इंद्रावती नदी में डूबी नाव

  • 15 लोगों को सकुशल बचाया गया

कोरापुट। कोरापुट जिले के जयपुर ब्लॉक अंतर्गत दशमंतपुर-दुआराशुनी-मुंडीगुड़ा के पास इंद्रावती नदी में एक नाव पलट गई। हालांकि नाव से नदी पार कर रहे 15 से अधिक यात्रियों को सकुल बचा लिया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की नाव अचानक झुक गई जिससे कई लोग नदी में गिर गए और कुछ ने नाव पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश की, जबकि अन्य तैरकर किनारे तक पहुंचे।

घटना के समय नदी के पास मौजूद सतर्क ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सियों और छोटी देशी नावों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला, जबकि कुछ ने खुद सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफलता पाई।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह हादसा नियमित नदी पार करने के दौरान हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने मानसून के दौरान नदी पार करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी, क्योंकि इस मौसम में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ता है और प्रवाह तेज हो जाता है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …