Home / Odisha / सुरक्षित ऊर्जा ढांचा हमारी प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव

सुरक्षित ऊर्जा ढांचा हमारी प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव

भुवनेश्वर। उपमुख्यमंत्री एवं कृषि, कृषक सशक्तिकरण तथा ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने आज लोक सेवा भवन में ओडिशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। सिंहदेव ने कहा कि राज्य में सुरक्षित और आधुनिक ऊर्जा ढांचे का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है।

ओपीजीसी राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं का 30 प्रतिशत से अधिक भार वहन करता है और प्रमुख ताप विद्युत उत्पादन केंद्रों की स्थापना, संचालन तथा अनुरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने डाटा प्रबंधन, संचालन सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उच्च तकनीकी उपायों जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के प्रस्तावों की समीक्षा की। इस संदर्भ में विशेषज्ञ तकनीकी सुरक्षा प्रदाताओं से सलाह ली जा रही है।

आज की बैठक में रेलटेल कंपनी द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें ओपीजीसी की आंतरिक सुरक्षा और तकनीकी अपग्रेडेशन से संबंधित योजनाओं को साझा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री विशाल कुमार देव, ओपीजीसी के प्रबंध निदेशक श्री केदार रंजन पाण्डु, वित्तीय सलाहकार एवं अपर सचिव श्री देवदत्त त्रिपाठी और रेलटेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सिंहदेव ने कहा कि उन्नत और सुरक्षित ऊर्जा ढांचा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ आम जनता के हितों की रक्षा भी करेगा। सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …