Home / Odisha / मोहन माझी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

मोहन माझी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनने पर हार्दिक बधाई दी है। यह मिशन एक्सिओम स्पेस और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है और यह भारत की वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में बढ़ती भूमिका का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यह भारतीय वायुसेना की अनुशासन, प्रतिबद्धता और क्षमताओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारत की वैश्विक अंतरिक्ष क्षमताओं को सुदृढ़ करती है, बल्कि देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनती है। मैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और पूरे एक्सिओम-4 मिशन दल को सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस अंतर्राष्ट्रीय मिशन के लिए चुना जाना न केवल भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक गौरवशाली क्षण है, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में भी एक नई दिशा की ओर संकेत करता है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …