Home / Odisha / राज्य में डायरिया की स्थिति नियंत्रण में : स्वास्थ्य मंत्री

राज्य में डायरिया की स्थिति नियंत्रण में : स्वास्थ्य मंत्री

  • चार विभागों के साथ मिलकर स्थिति की गहन समीक्षा की

भुवनेश्वर। ओडिशा में डायरिया की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सरकार इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन माझी ने चार विभागों के साथ मिलकर स्थिति की गहन समीक्षा की है ताकि डायरिया के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में ‘स्टॉप डायरिया’ जागरूकता अभियान चलाया गया है और जिला कलेक्टरों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए सख्त और प्रभावी कदमों के चलते नए मामलों की संख्या में कमी आई है और स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है ।

रथयात्रा के दौरान डायरिया की रोकथाम को लेकर किए गए उपायों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विशेष रूप से पुरी में 387 डॉक्टर और पारा-चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 69 प्राथमिक उपचार केंद्र खोले जाएंगे और 79 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, ताकि आपातकालीन चिकित्सा सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि रथयात्रा के दौरान लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें।

मंत्री महालिंग ने आम जनता से अपील की कि वे सतर्क और सावधान रहें तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहकर बीमारी के प्रसार को रोकने में सहयोग करें।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …