Home / Odisha / प्रधानमंत्री ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति को ओडिशा का पट्टचित्र भेंट किया

प्रधानमंत्री ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति को ओडिशा का पट्टचित्र भेंट किया

  • राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मिला वैश्विक सम्मान

  • मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जताया आभार

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होंने पारंपरिक पट्टचित्र चित्रकला को क्रोएशिया के राष्ट्रपति महामहिम जोरान मिलानोविच को भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौगात न केवल ओड़िया अस्मिता पर गर्व को फिर से पुष्ट करती है, बल्कि श्रीजगन्नाथ परंपरा की कालजयी विरासत को विश्वमंच पर उजागर करती है।

सीएम माझी ने यह भी कहा कि इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय सराहना हमारे कारीगर समुदायों के लिए गहरी प्रेरणा का स्रोत बनती है और ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और सशक्त करती है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …