Home / Odisha / टिटिलागढ़ विधायक नवीन कुमार जैन बीमार

टिटिलागढ़ विधायक नवीन कुमार जैन बीमार

  • मुख्यमंत्री माझी ने फोन पर जाना हालचाल

भुवनेश्वर। टिटिलागढ़ के विधायक नवीन कुमार जैन की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उन्हें डायरिया और हाइपरग्लाइसीमिया (अत्यधिक रक्त शर्करा) की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

विधायक के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तत्परता दिखाते हुए फोन पर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जैन से बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और चिंता जताई।

रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम जैन के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द स्वस्थ करने के प्रयास जारी हैं।

प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक हलकों के लोगों ने भी विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …