Home / Odisha / हिंदी पत्रकारिता दिवस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी पत्रकारिता का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। यह वही माध्यम है जिसने समाज में जागरूकता फैलाने, संघर्षों को उजागर करने और लोगों की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया है। हिंदी पत्रकारिता ने हर दौर में समाज के सबसे संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसे राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया है। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन सभी पत्रकारों का अभिनंदन है, जो अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …