Home / Odisha / अनुगूल और कोलाड ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधिमंडल से केंद्रीय मंत्री की चर्चा

अनुगूल और कोलाड ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधिमंडल से केंद्रीय मंत्री की चर्चा

  • ट्रक मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री ने दिया आश्वासन – धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अनुगूल के विधायक प्रताप चंद्र प्रधान और अनुगूल एवं कोलाड ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट की।

इस चर्चा के दौरान ट्रक मालिकों को हो रही समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। ट्रक मालिकों और चालकों के कल्याण को सुनिश्चित करना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना और खनन क्षेत्र से सटे इलाकों का समग्र विकास सुनिश्चित करने पर बैठक में विशेष ज़ोर दिया गया।

इन विषयों के संभावित समाधान के लिए विभागीय मंत्री रेड्डी ने आश्वासन दिया, जिसके लिए प्रधान ने उन्हें धन्यवाद दिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …