संबलपुर- अंईठापाली पुलिस ने स्थानीय प्राईवेट बस स्टैंड परिसर में संचालित एक सट्टा अड्डा में छापामारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश दास बताया गया है। पुलिस ने अड्डा से हजारों की नकदी एवं सट्टा के दस्तावेज बरामद किया है। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
